The Sermon at Benares
द सार्मन एट बनारस
Class 10 English The Sermon at Benaras MCQs
The Sermon at Benares Chapter 8 Summary (Hindi) सारांश: द सार्मन एट बनारस
‘द सार्मन एट बनारस’ बुद्ध ने अपना पहला उपदेश उत्तर-प्रदेश के बनारस शहर के पास सारनाथ गांव में दिया था। इस उपदेश में बुद्ध ने दुख, उसके कारण, और उससे मुक्ति के उपायों पर प्रकाश डाला। बुद्ध ने अपने उपदेश की शुरुआत एक महिला, किसागौतमी की कहानी से की। किसागौतमी अपने इकलौते पुत्र की मृत्यु के बाद अत्यंत दुख में थी और उसके पुनर्जीवन के उपाय की तलाश में थी। उसे बताया गया कि बुद्ध उसकी मदद कर सकते हैं। बुद्ध ने उसे एक शर्त के साथ बच्चे को पुनर्जीवित करने की आशा दी — उसे ऐसे घर से सरसों के कुछ दाने लाने थे, जहाँ किसी की मृत्यु न हुई हो। जब किसागौतमी ने हर घर में जाकर यह पाया कि मृत्यु का दुख सबके जीवन का हिस्सा है, तो उसे यह सत्य समझ में आ गया कि मृत्यु से कोई भी अछूता नहीं है। बुद्ध ने अपने उपदेश में बताया कि मृत्यु और दुख जीवन का सत्य हैं। जीवन और मृत्यु के चक्र के सत्य को समझने, इसे स्वीकार करने और शांति प्राप्त करने की शिक्षा दी।
गौतम बुद्ध को बिहार के बोधगया गांव में पीपल के पेड़ के नीचे बोधि अर्थात् ज्ञान (Enlightenment) की प्राप्ति 7 दिवसों के अर्न्तध्यान के बाद प्राप्त हुई थी।
गौतम बुद्ध ने जीवन सम्बन्धी चार दृश्यों को देखा, जिन्हें देखकर उनका मन विचलित हो गया और वे ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रेरित हुए।वे चार दृश्य इस प्रकार हैः-
1- एक वृद्ध (बूढ़ा) व्यक्ति को देखा
2- एक बीमार व्यक्ति को देखा
3- मृत व्यक्ति की शवयात्रा को देखा
4- भिक्षा मांगते एक भिक्षुक को देखा
इन्हें देखकर गौतम बुद्ध ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रेरित हुए।
MCQ Class 10 English Chapter 8 The Sermon at Benares
NCERT Class 10th English Chapter 8 The Sermon at Benares
Only important questions will be shown in the quiz which are asked in the examination.
परीक्षा की दृष्टि से केवल महत्वपूर्ण प्रश्न ही इस क्विज में दिखाये जायेंगे।